पत्रकार अभिषेक के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों? विधायक पर नाबालिग के आरोप की जाँच क्यों नहीं, बाबूलाल ने भी उठाए सवाल

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में गिरफ्तार पत्रकार के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. जिससे सवाल उठने लगा की आखिर एक पत्रकार के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों किया गया.
पत्रकार अभिषेक के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों? विधायक पर नाबालिग के आरोप की जाँच क्यों नहीं, बाबूलाल ने भी उठाए सवाल

रांची: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में गिरफ्तार पत्रकार के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. जिससे सवाल उठने लगा की आखिर एक पत्रकार के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों किया गया. अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाया. साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकार को पत्र लिख कर मामले को संज्ञान लेने की गुहार लगाई है. जिससे पूरे केस की सच्चाई सामने आसके.

दरअसल मामला एक विधायक पर गंभीर आरोप से जुड़ा है. लेकिन इस आरोप के बाद सिमडेगा में दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. जिसमें पहले रांची के हरमु स्थित मीडिया हाउस के दफ्तर में छापेमारी की गई. साथ ही पत्रकार अभिषेक भारती की तलाश शुरू कर दी.इस केस में गुरुवार को पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया. जिसकी तस्वीर सामने आई. साथ ही खबरें सामने आई है कि पुलिस कस्टडी में अभिषेक के साथ मारपीट की गई. उसके साथ बर्ताव अपराधियों के जैसा किया गया है. जिसपर सवाल खड़ा हो गया.

अगर सिमडेगा पुलिस की कार्य शैली को देखे तो इस इलाके में जंगल से लकड़ी चोरी,मानव तस्करी और कई अवैध काम होते है. इसपर पुलिस इतना सक्रिय नहीं दिखती है. लेकिन जैसे ही एक पत्रकार का मामला सामने आया. और पहला आरोप विधायक पर लगा तो पुलिस इतना अलर्ट हुई. जिसे देख हर कोई दंग रह गया. आखिर सुस्त रहने वाली सिमडेगा पुलिस पत्रकार के पीछे ऐसे पड़ी जैसे कोई अपराधी हो.

काँग्रेस के विधायक भूषण बारा के एक नाबालिग़ युवती के कथित यौन शोषण मामले को उजागर करने वाले व्हिसिल बिलोवर पत्रकार को हिरासत में यातना देने का आरोप, झारखंड उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्वतः संज्ञान लें- सिमडेगा से कुछ स्थानीय लोगों ने मुझे पत्रकार अभिषेक भारती के साथ पुलिसिया बर्बरता की जो जानकारी दी है, वह बेहद गंभीर और विचलित करने वाली है। आरोप है कि पाकरटांड़ थाना पुलिस ने अभिषेक पर अदालत में मनचाहा बयान देने का दबाव बनाया और इसके लिए घंटों उनकी पिटाई की। मुझ तक पहुँचे इस विवरण की स्वतंत्र पुष्टि होनी बाकी है। अभिषेक की हालत को देखते हुए मेरी पहली माँग है कि उन्हें समुचित इलाज मिले और वे बिना किसी पुलिसिया दबाव के न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अपनी बात रख सकें। स्थानीय लोगों के अनुसार, 26 नवंबर 2026 की रात से 27 नवंबर के अपराह्न करीब तीन बजे तक अभिषेक के साथ रुक-रुककर मारपीट हुई। आरोप है कि उनके तलवों पर बार-बार लाठियाँ मारी गईं, उँगलियों के बीच पेंसिल फँसाकर दोनों हाथों पर प्रहार किए गए और उन्हें मुँह के बल लिटाकर पीटा गया। इस दौरान कथित तौर पर उनसे बार-बार कहा गया कि अदालत में वही बोलना है जो पुलिस उनसे कहेगी। मुझे बताया गया है कि एक समय अभिषेक ने गिड़गिड़ाकर कहा कि पुलिस जो लिखवाना चाहे, लिखवा ले, चाहे तो सादे कागज़ों पर हस्ताक्षर करा ले, बस पिटाई बंद कर दे, वरना उनकी जान चली जाएगी। इसके बाद वे कथित तौर पर बेहोश हो गए। यदि किसी व्यक्ति को हिरासत में इस हालत तक पहुँचा दिया जाए कि वह अपनी जान बचाने के लिए खाली कागज़ पर भी दस्तख़त करने को तैयार हो जाए, तो जाँच उस हर कागज़ की भी होनी चाहिए जिस पर हिरासत के दौरान उसके हस्ताक्षर लिए गए हों। अदालत में पेशी के समय क्या हुआ, इसकी भी जाँच हो। मुझे मिले विवरण के अनुसार, जब अभिषेक को रिमांड के लिए सिमडेगा न्यायालय लाया गया, तब वे अपने पैरों पर चलने की स्थिति में नहीं थे। कहा गया है कि चार पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर न्यायिक दंडाधिकारी के सामने ले गए, जहाँ वे बेहोश होकर गिर पड़े। लोगों का कहना है कि उनकी हालत देखकर न्यायालय ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। इसके बावजूद पुलिस कथित तौर पर उन्हें पहले सिमडेगा टाउन थाने की हाजत में ले गई और हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल पहुँचाया। मुझे मिली अंतिम सूचना में बताया गया कि अभिषेक अस्पताल के बिस्तर पर अचेत थे। उनकी वर्तमान स्थिति की प्रामाणिक जानकारी अस्पताल प्रशासन ही दे सकता है। इसी घटनाक्रम से जुड़ा एक और गंभीर आरोप है। बताया गया है कि न्यायालय परिसर में अभिषेक की हालत का मोबाइल से वीडियो बना रहे तीन पत्रकारों को टाउन थाने ले जाया गया। आरोप है कि उनके मोबाइल अपने कब्ज़े में लेकर उन्हें करीब चार घंटे तक वहाँ बैठाए रखा गया और रिकॉर्ड किए गए वीडियो मिटाने के बाद रात में छोड़ा गया। उन तीनों पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से अपना बयान दर्ज कराने का अवसर मिलना चाहिए। यदि उनके फोन से रिकॉर्डिंग मिटाई गई है, तो यह भी सामने आना चाहिए कि ऐसा किसने और किसके निर्देश पर किया। सिमडेग एसपी से मेरा सीधा सवाल है। अभिषेक को हिरासत में लेते समय उनकी शारीरिक स्थिति क्या थी और अदालत में पेश करते समय क्या थी? पेशी के बाद उन्हें कहाँ ले जाया गया और किस समय सदर अस्पताल पहुँचाया गया? इन सवालों के जवाब थाने की स्टेशन डायरी, सीसीटीवी फुटेज, न्यायालय के अभिलेख और अस्पताल के रजिस्टर से मिल सकते हैं। जनता के सामने समय और रिकॉर्ड के साथ तथ्य रखे जाएँ। हम माननीय झारखंड उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से अनुरोध करते हैं कि इस प्रकरण का स्वतः संज्ञान लें और स्वतंत्र जाँच अपनी निगरानी में कराएँ। पाकरटांड़ और टाउन थाने की संबंधित सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, हिरासत व पेशी के दस्तावेज़, न्यायालय परिसर की उपलब्ध फुटेज और सदर अस्पताल के चिकित्सा अभिलेख तत्काल सुरक्षित कराए जाएँ। स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड से अभिषेक की जाँच कराकर उनकी चोटों का पूरा विवरण दर्ज हो। चिकित्सकीय रूप से सक्षम होते ही उनका बयान आरोपों के घेरे में आए पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में लिया जाए। हिरासत में लिया गया व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए उन्हीं अधिकारियों पर निर्भर होता है जिनके पहरे में वह बंद है। उस भरोसे को तोड़ने का आरोप वर्दी पहनने वाले किसी भी अधिकारी पर लगे, तो जवाबदेही भी उतनी ही स्पष्ट होनी चाहिए। भाजपा ऐसी दमनात्मक कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी। जाँच में जिनकी भूमिका सामने आए, उनके विरुद्ध पद, प्रभाव की परवाह किए बिना कानूनसम्मत कार्रवाई हो। सिमडेगा के लोगों को यह भरोसा मिलना चाहिए कि थाने के भीतर हुई घटना पर भी वे निर्भय होकर बोल सकते हैं और उनकी बात सुनी जाएगी।

— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 27, 2026

अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सवाल उठाया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि झारखंड पुलिस अलग दिशा में काम कर रही है. एक गंभीर आरोप से घिरे विधायक को बचाने के लिए पूरा तंत्र लग गया. और इस मामले की कवरेज करने वाले पत्रकारों पर दबाव बनाया गया. उसके दफ्तर पर रेड किया गया. साथ ही अभिषेक भारती की गिरफ़्तारी के बाद उसके साथ मारपीट भी किया गया. उन्होंने इसमामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

साथ ही राष्ट्रीय मानव अधिकारी आयोग,भारत सरकार को पत्र लिखा है. जिसमें बताया गया है कि झारखंड के सिमडेगा में मानव के अधिकार का हनन हुआ है. एक पत्रकार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कस्टडी में उनकी पिटाई की गई है. इस पूरे मामले में जांच कर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोक तंत्र की हत्या हो रही है. पत्रकार को दबाने के लिए पूरी सरकार लगी है.        

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पत्रकार को जब कोर्ट में पेश किया गया. वह बेहोश हो कर गिर गए है. इसके बाद अस्पताल में ईलाज पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि इस केस में हाई कोर्ट और मानव अधिकार को स्वत संज्ञान लेते हुए जांच कराने की जरूरत है.