यात्रीगण कृपया ध्यान दें..! दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात, रांची से झंझारपुर और प्रयागराज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इन ट्रेनों के चलने से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. रांची-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल. प्रयागराज के लिए भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन. गोमो होकर आनंद विहार के लिए ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें..! दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात, रांची से झंझारपुर और प्रयागराज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रांची (RANCHI): त्योहारों का  मौसम आ गया है. ऐसे में जो लोग घर से दूर रहते है वैसे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. ऐसे में दिवाली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई और स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है. इन ट्रेनों के चलने से झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. रेलवे की ओर से रांची से मधुबनी जिले के झंझारपुर और प्रयागराज रामबाग के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. वहीं, खुर्दा रोड से आनंद विहार के बीच भी गोमो होकर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा. इन ट्रेनों के परिचालन से त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. खासकर धनबाद, गोमो और रांची के यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा.

रांची-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

08641 रांची-झंझारपुर स्पेशल छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन रांची से रात 12:30 बजे रवाना होकर सुबह 4:28 बजे धनबाद पहुंचेगी और उसी दिन दोपहर 3:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी. वापसी में 08642 झंझारपुर-रांची स्पेशल भी छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन झंझारपुर से शाम 5 बजे खुलेगी. अगले दिन सुबह 8:55 बजे धनबाद और दोपहर 2:35 बजे रांची पहुंचेगी.

प्रयागराज के लिए भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची से प्रयागराज रामबाग के बीच 08639 स्पेशल ट्रेन छह से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. यह रांची से शाम 6:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी. वापसी में 08640 प्रयागराज रामबाग-रांची स्पेशल सात से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. यह प्रयागराज से सुबह 10:30 बजे खुलकर रात 12:15 बजे रांची पहुंचेगी.

गोमो होकर आनंद विहार के लिए ट्रेन

खुर्दा रोड-आनंद विहार स्पेशल 08407 सात नवंबर को चलेगी. यह खुर्दा रोड से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर देर रात 2:40 बजे गोमो पहुंचेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में 08408 आनंद विहार-खुर्दा रोड स्पेशल नौ नवंबर को चलेगी. यह आनंद विहार से रात 12:30 बजे खुलकर अगले दिन रात 9:35 बजे गोमो और सुबह 10:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी.