टीएनपी डेस्क (TNPDESK): राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी खबर है. हालही में यह खबर आई थी की राज्य की वैसी मंईयां जिनके खाते में तीन माह की सम्मान राशि लंबित है, उनके खाते में अब एक साथ तीन माह की राशि भेजी जाएगी. वहीं इस सूची में कुछ मंईयां ऐसी भी है जिनके खाते में मंईयां सम्मान योजना की किस्त के भुगतान में देरी हो सकती है. दरअसल बीते दिनों योजना के तहत लाभुकों का सत्यापन हुआ है. ऐसे में जिन महिलाओं ने सत्यापन करा लिया है उनके खाते में अब योजना की किस्त भेजी जाएगी.
हालांकि वैसी महिलायें जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें किस्त की राशि पाने के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना पद सकता है. सत्यापन की प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिन महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ मिल रहा है वह योजना का लाभ पाने के योग्य हैं या नहीं. ऐसे में सत्यापन के दौरान जिन महिलाओं को सम्मान राशि पाने के लिए अयोग्य या अपात्र घोषित किया गया है उनसे किस्त की वसूली भी की जाएगी. वहीं वैसी महिलायें जिन्होंने सत्यापन नहीं कराया है उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी तभी उनके खाते में राशि भेजी जाएगी.
बताते चलें कि बीते दिनों राज्य के पलामू और पूर्वी सिंहभूम जिले मीन एक साथ 5000 रुपये यानि की लंबित दो किस्तों का भुगतान हो चुका है. वहीं अब राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में एक साथ तीन किस्त यानि की 7,500 रुपये की राशि, लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी. ऐसे में आने वाले 30 जून से राज्य की लाभुक मंईयांओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. इसके लिए विभाग ने सारी तैयारियां कर ली है. विभाग की ओर से जिलों को किस्त का भुगतान करने के लिए करीबन 8 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है और अब जल्द ही राज्य की मंईयां के खाते में किस्त का भुगतान होने वाला है.
साथ ही जिन लाभुकों के खाते में मार्च माह की किस्त यानि कि 2,500 रुपये के रूप में भेजी गई थी, उनके खाते में अब अप्रैल, मई और जून माह की किस्त भेजी जाएगी. एक साथ 7,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और आपने सत्यापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग का कहना है कि यदि किसी लाभुक के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, तो एक-दो दिनों में पैसे पहुंच जाएंगे.

