कमल भूषण हत्याकांड के गवाह को मारने की कोशिश, बीच सड़क पर तान दी पिस्टल

चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुन्नवर अफाक पर हमले की कोशिश की गई.कांटा टोली चौक के पास बाइक सवार अपराधी पहुंचे और पिस्टल निकाल कर गवाह पर फायर किया. लेकिन गोली मिस फायर कर गई.

कमल भूषण हत्याकांड के गवाह को मारने की कोशिश, बीच सड़क पर तान दी पिस्टल

रांची (RANCHI): चर्चित कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह मुन्नवर अफाक पर हमले की कोशिश की गई. कांटा टोली चौक के पास बाइक सवार अपराधी पहुंचे और पिस्टल निकाल कर गवाह पर फायर किया. लेकिन गोली मिस फायर कर गई. जिससे मुन्नवर की जान बच गई. इतना देख आस पास के लोग पहुंचे तब तक बाइक सवार अपराधी भाग निकले. इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.जिससे अपराधियों की गिरफ़्तारी हो सके.

मुन्नवर के मुताबिक अचानक कांटाटोली चौक के पास खड़े थे. तभी बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और उसमें से एक ने पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया. गनीमत रही की गोली मिस कर गई. जिसके बाद आस पास के लोग दौड़े तब तक अपराधी भाग निकले. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधी नामकुम की ओर भाग निकले.

घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है. साथ ही संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. जिससे आरोपियों की गिरफ़्तारी हो सके. पुलिस को पूछताछ में मुन्नवर ने दो आरोपी का नाम भी बताया है. जिसके आधार पर गिरफ़्तारी के लिए आगे कार्रवाई की जा रही है.

मुन्नवर के मुताबिक इस वारदात के पीछे कमल भूषण हत्याकांड में सजा काट रहे डब्लू कुजुर और राहुल का हाथ हो सकता है.सरकारी गवाह बनने से पहले भी उसे कई धमकी दी गई है.बाद में उन्होंने कोर्ट में गवाही दी और उसके आधार पर केस मजबूत हुआ है. लेकिन अब उसे टारगेट करने की कोशिश की जा रही है.

कौन था कमल भूषण

कमल भूषण रांची के बड़े कारोबारी थे. जिनकी हत्या 30 मई 2022 में पिस्का मोड़ देवी मंडप के पास गोली मार कर कर दी गई थी.इस हत्या का आरोप कमल भूषण के दामाद और कारोबार में पार्टनर राहुल पर लगा. राहुल ने कमल भूषण के बेटी से प्रेम विवाह भी किया था.जिसके बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.