गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ एक्शन में एजेंसी! विधायक और सांसद को धमकी पड़ी महंगी

गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ एक्शन में एजेंसी! विधायक और सांसद को धमकी पड़ी महंगी

रांची (RANCHI): नीरसा विधायक और सांसद को धमकी देने के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ अब बड़े कार्रवाई की तैयारी है. पाकिस्तान में बैठ कर आतंक मचाने वाले गैंगस्टर के खिलाफ सभी एजेंसी सक्रिय हो कर कार्रवाई में लग गई. साथ ही धनबाद पुलिस इसके कनेक्शन को खंगाल कर अब सीधे बुलडोजर चलाने की तैयारी में है. इसकी शुरुआत भी प्रिंस खान के घर से कर दी गई. इस कार्रवाई के बाद धनबाद में बैठे प्रिंस खान के स्लीपर सेल में हड़कंप मचा है.

दरअसल बीते 2 जुलाई को निरसा विधायक अरूप चटर्जी के फोन पर विदेश के नंबर से कॉल आया. जिसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को प्रिंस खान बताया और सीधे पैसे की डिमांड की गई. पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई. इस धमकी के बाद नीरसा विधायक ने सीधे इसके पीछे धनबाद सांसद ढुलु महतो का हाथ बताया. और एक केस प्रिंस खान के साथ सांसद पर कराया दिया. जिससे पूरे शहर में चर्चा शुरू हुई की आखिर कहानी क्या है.

इस केस के बाद सांसद ने प्रेस वार्ता बुलाया और बताया कि प्रिंस खान ने उन्हे भी धमकी दी है. और एक बार नहीं कई बार धमकी भरे फोन कॉल कर चुका है. इसकी जानकारी धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं को दी गई थी. हर बार फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है. उन्होंने सीधे तौर पर गैंग पर शिकंजा कसने की मांग पुलिस से की है. जिससे धनबाद में किसी को भी वह धमकी देकर डर और दहशत ना बना सके.

अब मामला बेहद गंभीर और बड़ा हो गया. एक सांसद और विधायक को गैंग सीधे टारगेट करने लगा. जिससे पुलिस पर भी सवाल खड़ा हुआ. लेकिन इस पूरे घटना के बाद धनबाद पुलिस एक्शन में आई. सैकड़ों जवानों के साथ वासेपुर पहुंच गई. साथ ही जेसीबी मशीन भी दिखी. सीधे प्रिंस खान के घर पर के सामने रुकी और फिर देखते ही देखते उसके घर को ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई के समय खुद शहर के एसपी के साथ डीएसपी और कई थाना के प्रभारी मौजूद रहे.

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर में कोई आतंक फैलाने का काम करेगा तो उससे पुलिस सख्ती ने निबटेगी. धनबाद पुलिस ऐसे बदमाश और भगोड़े को सबक सिखाएगी. उन्होंने बताया कि शहर में बिना नक्सा के घर बनाया गया. और घर पूरी तरह से खंडर हो चुका था. जिससे खतरा बना है जिसके देखते हुए कुछ हिस्से को जमींदोज किया गया है. आगे कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद घर को पूरी तरह से तोड़ दिया जाएगा.           

वहीं ATS  के साथ केन्द्रीय एजेंसी भी सांसद और विधायक को धमकी मिलने के बाद अलर्ट पर है. गैंगस्टर की हर गतिविधि पर नजर बनाए है. जिससे शहर में अब कोई अपराध ना हो और गैंग पर शिकंजा कसा जा सके.