रांची(RANCHI): एक ऐसा चोर है जो अमीरों के घर पर निशाना बनाता है और फिर गरीबों की उस पैसे से मदद करता है. किसी के ईलाज का खर्च उठता तो किसी की शादी में मदद कर देता. लेकिन अब रांची पुलिस इसे तलाश रही है. यह चोर बिहार के सितामड़ी का रहने वाला है. लेकिन रांची के अशोकनगर में चोरी की घटना के बाद इस चोर की कुंडली सामने आई है. जिसे खोजने के लिए पुलिस बिहार गई लेकिन वह नहीं मिला. इसके गाँव से इसकी प्रेमिका और पत्नी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.
11 जुलाई को रांची में चोरी
दरअसल बीते 11 जुलाई को रांची के सबसे सुरक्षित अशोक नगर में एक बड़े कारोबारी के आवास पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू किया. और सभी पहलुओं पर जांच के दौरान सितामड़ी के रहने वाले मास्टरमाइन्ड इरफान का नाम सामने आया. पुलिस ने इसकी कुंडली खँगालनी शुरू की. जिसे जान कर पुलिस भी चौक गई. यह कोई साधारण चोर नहीं है बल्कि कम और राज्यपाल के घर को निशाना बना चुका है. सबसे बड़ी बात की चोरी कर यह पैसे को गरीबों में बाट देता है.
20 राज्यों में 100 से ज्यादा केस
रांची पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से सितामड़ी में छापेमारी की. जिसमें इरफान की पत्नी के साथ प्रेमिका और अन्य को गिरफ्तार किया गया.इनसे पूछताछ में कई खुलासे हुए है. साथ ही 20 लाख रुपये नगद बरामद किए गए.सभी को गिरफ्तार करने के बाद रांची लाया गया.जिसके बाद अब मुख्य आरोपी इरफान की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी तेज की गई है. पुलिस रिकार्ड में इरफान पर 20 राज्यों में 100 से ज्यादा केस दर्ज है. वह बड़े लोगों को निशाना बनाता है.
मुख्यमंत्री-राज्यपाल के घर को बना चुका है निशाना
यह चोर बिहार के सितामाड़ी के गाड़ा जोगिया गाँव का है. गाँव के लोग बताते है कि इरफान को बचपन से खुद को रॉबिनहुड बनने का सौक था. हमेशा वह गाँव के कुछ लड़कों को साथ लेकर चलता था. जिससे उसका भौकाल बना रहे. गाँव के लोगों की वह मदद भी करता था. किसी को कोई दिक्कत होती तो इरफान उसके पास पहुंच कर हेल्प करता है. इरफान अब तक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, गोवा और तमिलनाडु में 100 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है.इतना ही नहीं उसने तमिलनाडु के सीएम गोवा के राज्यपाल और दिल्ली के जज के घर में भी चोरी की है.
2011 में बहन के शादी के लिए शुरू की चोरी
बिहार पुलिस के मुताबिक इरफान शुरुआत में मजबूरी में पहली बार चोरी की घटना को अंजाम दिया था. 15 साल पहले 2011 के करीब इरफान के घर की हालत ठीक नहीं थी. और घर में बड़ी बहन की शादी करानी थी. उसके पास पैसे के इंतजाम नहीं हो पा रहा था. जिससे उसने पहली बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. और पकड़ा भी नहीं गया. उसने चोरी के पैसे से बहन की शादी कराई.इसके बाद से वह रुका ही नहीं. बड़े घरों को निशाना बनाता चला गया.
जज के घर को बनाया शिकार
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि नोटबंदी के समय उसने दिल्ली में एक जज के घर निशाना बनाया था. जहां करीब 65 लाख रुपये की चोरी हुई थी.हलाकी इस मामले में कोई शिकायत पुलिस के पास दर्ज नहीं की गई.
बिना रेकी के करता है चोरी
यूपी में चोरी की घटना के बाद गिरफ़्तारी हुई. उसने पुलिस को बताया की वह कभी किसी घर की रेकी नहीं करता है. वह अपनी गाड़ी से निकलता और जहां उसका दिल करता वह उस घर में चोरी की घटना को अंजाम दे देता है. किसी घर से कभी खाली हाथ नहीं लौटा है. कम से काम 1 लाख रुपये पर हाथ साफ कर लेता है.
2 से ज्यादा का महंगा घर
चोरी के पैसे को वह खुद और अपने गाँव पर खर्च करता है. यह चोर का घर किसी महल से कम नहीं है. 3 कट्ठा में आलीशान घर का निर्माण कराया गया. जहां टॉप फ्लोर पर शीश महल बनाया गया है. बताया जाता है कि करीब 2 करोड़ से ज्यादा रुपये इसमें घर बनाने में लगाए है.
महंगी गाड़ियों से जाता है चोरी करने
रांची पुलिस को जानकारी मिली है कि यह चोर महंगी गाड़ी से चोरी की घटना को अंजाम देने जाता है. ऑडी बीएमडबल्यू और अन्य गाड़ियों का इस्तेमाल करता है. उसने चोरी के वारदात को अंजाम देते देते करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है.वह चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए कई बार फ्लाइट से बड़े शहर गया. जहां चोरी कर फिर हवाई यात्रा कर वापस दूसरे राज्य चला जाता.
चोर की पत्नी जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीती
पुलिस के मुताबिक इरफान की पत्नी पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य चुनी गई है. साथ ही चार गर्ल फ्रेंड बना कर रखा है. अलग अलग शहरों में इसकी माशूका मौजूद है. जहां चोरी की घटना के बाद यह पहुंचता है और उसपर पैसे उड़ाता है.

