रांची (RANCHI): समय के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था भी अब हाई टेक हो रही है. रोबीटिक सर्जरी से लेकर एआई तकनीक पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में केंद्र सरकार भी सरकारी अस्पतालों को डिजिटल और हाई टेक करने पर जोर दे रही है.इसी कड़ी में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में तीन दिवासी सम्मेलन आयोजित किया गया है. जिसमें सभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शामिल होंगे. इस बैठक में सभी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कई प्रस्ताव स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए नड्डा के पास रखेंगे.
बता देम कि नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में 29 जून से 1 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रियों के सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के साथ झारखंड और बिहार के स्वास्थ्य भी शामिल होंगे.
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया है कि झारखंड में बेहतर स्वास्थ्य और डिजिटल पर जोर दिया जाएगा. सम्मेलन में राज्य सरकार की ओर से कई प्रस्ताव तैयार किया गया.जिससे राज्य के हेल्थ सेक्टर को मजबूत किया जा सके और हाई टेक तरीके से लोगों का ईलाज हो. साथ ही सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का भी प्रस्ताव रखा गया है.
जानिए सभी प्रस्ताव
झारखंड के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए.
डिजिटल हेल्थ सिस्टम को जिला स्तर से लेकर राज्य मुख्यालय तक पूरी तरह लागू करने हेतु वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को पारदर्शी, त्वरित एवं हाईटेक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.
झारखंड में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाए.
राज्य के सरकारी अस्पतालों में मॉड्यूलर हाईटेक ऑपरेशन थिएटर (Modular OT) की स्थापना हेतु विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाए.
केंद्र सरकार द्वारा विकसित डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म एवं हेल्थ ऐप को झारखंड में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएं.
कैंसर मरीजों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना लागू की जाए. वर्तमान में जिन दवाओं की बाजार कीमत लगभग ₹30,000 है, उन्हें केंद्र सरकार के सहयोग से अत्यंत रियायती दर पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया जाएगा.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार का उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को देश की अग्रणी स्वास्थ्य प्रणालियों में शामिल करना है. डिजिटल तकनीक, आधुनिक चिकित्सा ढांचे और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से राज्य के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर इलाज पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

