IIM Indore करेगा वैभव सूर्यवंशी का ब्रेन मैपिंग?जाने क्या है वजह
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की शानदार सफलता को समझने के लिए आईआईएम इंदौर विशेष अध्ययन शुरू करने जा रहा है. इस शोध में उनकी प्रतिभा, पारिवारिक सहयोग, प्रशिक्षण, अनुशासन औ...
Read Nowरामगढ़(RAMGARH): जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दीवार से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार दो युवकों की घटना पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों को संभलने या बचने का कोई मौका नहीं मिल सका.
दोनों युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान सौंदा डी शक्ति नगर कॉलोनी के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है.
हादसे की खबर ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद हादसे के कारणों का पता चल सकेगा. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों को सामने ला दिया है.