रामगढ़ में खेत से दो युवकों के शव का शव बरामद, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़ में खेत से दो युवकों के शव का शव बरामद, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़(RAMGHAR): जिले के भदानी नगर OP क्षेत्र फोरलेन सड़क के पास एक खेत से दो युवकों के शव बरामद किए गए. यह घटना भदानी नगर के बनगड़ा इलाके की बताई जा रही है. अचानक दो शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.

मृतकों की पहचान सौंदा डी निवासी अमरजीत भुइयां और सोनू कुमार के रूप में की गई है. दोनों के शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए, जिसके बाद इलाके में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह मामला सड़क दुर्घटना का हो सकता है, जबकि कई ग्रामीण इसे हत्या की आशंका से भी जोड़कर देख रहे हैं. लोगों का कहना है कि यदि यह दुर्घटना होती तो मौके पर बाइक या किसी वाहन जरूर मिलते, लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है.

घटना की सूचना मिलते ही भदानी नगर थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि खेत की ओर जाते समय उन्होंने शव देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

शुरुआती जांच में यह मामला सड़क हादसे जैसा प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक तेज रफ्तार वाहन से जा रहे थे और अनियंत्रित होकर सड़क से दूर खेत में जा गिरे होंगे. इस दौरान पेड़ से टकराने के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है. हालांकि, अब तक दुर्घटना में शामिल वाहन बरामद नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है