BIG BREAKING: पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन, मुखाग्नि देते ही फफक पड़े बेटे हेमंत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गईं. गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान और गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया. बेटे हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. इस दौरान वह भावुक होकर फफक पड़े.

BIG BREAKING: पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन, मुखाग्नि देते ही फफक पड़े बेटे हेमंत

रामगढ़ (RAMGARH): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गईं. गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान और गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया. बेटे हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी. इस दौरान वह भावुक होकर फफक पड़े. अंतिम संस्कार में सोरेन परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे.

Image

रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव नेमरा लाया गया था. इसके बाद करीब 3:20 बजे गांव के समीप नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसी स्थान पर करीब एक साल पहले हेमंत सोरेन के पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का भी अंतिम संस्कार किया गया था.

Image

रूपी सोरेन लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उन्होंने बुधवार रात करीब 7:30 बजे रांची के हिल व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई. गुरुवार को अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. बड़ी संख्या में झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक और राजनीतिक दलों के नेता भी नेमरा पहुंचे. रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार को करीब एक साल के भीतर दूसरा बड़ा व्यक्तिगत झटका लगा है. पिछले वर्ष शिबू सोरेन के निधन के बाद अब रूपी सोरेन के जाने से परिवार में शोक का माहौल है.

Image

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सोरेन परिवार पर लगातार दुखों का पहाड़ टूटा है. उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने और दिवंगत आत्मा को हरि चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, श्रम मंत्री संजय यादव और पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो समेत कई नेताओं ने भी रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की.

रिपोर्ट: अनुज कुमार