रामगढ़ जिले में अवैध खनन के दौरान चाल धसने से दो मजदूरों की मौत हो गई. घटना उरीमारी थाना क्षेत्र के CCLबरका सयाल इलाके के लुरूंगा के पास घटी. घटना के बाद सभी मजदूर काम बंद कर मौके से भाग निकले. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.अभी आधिकारिक रूप से पूरे मामले की जानकारी कुछ देर में सामने आएगी.
बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर कोयला की निकासी कर रहे थे. इसी बीच अचानक शनिवार शाम 6 बजे खनन के दौरान चाल धस गया. जिससे उसमें दब कर दो मजदूर की मौत हो गई. सूत्रों की माने टो मृतकों में शिबू बेदिया और सुखदेव गंझु शामिल है. घटना से इलाके में शोक का माहौल है. साथ ही इस पूरे घटना पर स्थानीय लोग कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है.
मौके पर उरीमारी पुलिस पहुँच कर पूरे मामले की जांच में जुटी है. आखिर खदान का संचालन कौन करवा रहा था. औरघटना होने के बाद वह कहाँ भागे इसकी तहकीकात की जा रही है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.
रिपोर्ट:अनुज कुमार

