पलामू में वाहन चोर सक्रिय, हैदरनगर में दो जगह गाड़ी चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
हैदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने कई चार चक्का गाड़ी को चोरी करने की कोशिश है. हलाकी इस वारदात को अंजाम देने में वह सफल नहीं हुए. लेकिन पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद हैदरनगर थाना में लिखित शिकायत की गई है.
पलामू:जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है. लगातार गाड़ी चोरी की कोशिश की जा रही है. हाल के दिनों में की बाइक की चोरी की गई. लेकिन बीती रात हैदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने कई चार चक्का गाड़ी को चोरी करने की कोशिश है. हलाकी इस वारदात को अंजाम देने में वह सफल नहीं हुए. लेकिन पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद हैदरनगर थाना में लिखित शिकायत की गई है. साथ ही चोर पर कार्रवाई की मांग की गई. पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दिया है.
देर रात दो घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई. पहली घटना हैदरनगर के बलडिहरी गांव में रात करीब 2:37 बजे हुई, जबकि इसके बाद भाई बिगहा में भी स्कॉर्पियो वाहन की चोरी का प्रयास किया गया. बलडिहरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. चोर अपना चेहरा ढके हुए है. बलडिहरी गांव के पीड़ित महबूब आलम ने हैदरनगर थाने में लिखित शिकायत किया है. आवेदन के अनुसार अज्ञात चोर रात में उनके आवास में घुसकर उनकी दो गाड़ियों स्विफ्ट डिजायर संख्या जे एच 01बी 8471 और स्कॉर्पियो संख्या एम एच 08 आर 0247 की चाबी और एक आई-फोन चोरी कर लिया. इसके बाद चोर ने बारी-बारी से दोनों गाड़ियों को स्टार्ट कर भागने की कोशिश की.
पीड़ित ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर की कमर के पीछे कुछ खोंसा हुआ साफ दिख रहा है, आशंका है कि वह पिस्टल है. पिस्टल के बल पर गाड़ी चोरी की नीयत से आया था. घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है. इधर, बलडिहरी से चुराई गई चाबी से ही चोर ने भाई बिगहा स्थित पत्रकार जफर हुसैन की स्कॉर्पियो का गेट खोलकर स्टीयरिंग लॉक तोड़ने का प्रयास किया. गाड़ी की चाबी टूटी हुई मिली है और अंदर तोड़फोड़ भी की गई है.
पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान ने बताया कि इलाके में इस तरह की घटना पहली बार हुई है. कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोर का पता लगा लिया जाएगा.