पलामू में BDO को गोली मारने की धमकी,पहले भी हो चुकी है इलाके में अधिकारी की हत्या  

मनातू अंचल के सीओ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी दी गई.धमकी मिलने के बाद सीओ मदन कुमार ने पुलिस को सूचना दी है.

पलामू में BDO को गोली मारने की धमकी,पहले भी हो चुकी है इलाके में अधिकारी की हत्या

पलामू: मनातू अंचल के सीओ को सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी दी गई.धमकी मिलने के बाद सीओ मदन कुमार ने पुलिस को सूचना दी है. साथ ही ऐसे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. धमकी मिलने के बाद प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. कर्मी डरे हुए है. वहीं पुलिस सोशल मीडिया पर मिले धमकी की जांच में जुट गई है. पुलिस ने सुरक्षा का दावा किया है.

बताया जा रहा है मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हो सकता है. कई मामले में अपने कार्य क्षेत्र में उन्होंने सच्चाई का साथ दिया है. कई ऐसे लोग भी आते है जो जबरन जमीन के मामले में रिपोर्ट बनवाने की कोशिश करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक मामले में न्यायिक सुनवाई की थी. ऐसे में आशंका है कि इसी वजह से उन्हें धमकी दी गई हो.अब इस जमीन के मामले में अगली सुनवाई एक अक्टूबर को होनी है.             

बीडीओ-सह सीओ ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया जाएगा. अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.  धमकी के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है.

मनातू क्षेत्र पहले भी नक्सली धमकियों के कारण चर्चा में रहा है. 2022-23 में तत्कालीन बीडीओ को टीएसपीसी संगठन की ओर से धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले 1995 में तत्कालीन बीडीओ भवनाथ झा को नक्सलियों से धमकी मिली थी और अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई थी.  मनातू का क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल प्रभावित और अफीम(डोडा) की खेती के लिए चर्चित रहा है और बिहार के गया व चतरा से सटा होने के कारण संवेदनशील माना जाता है.