हैदरनगर में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
हैदरनगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला के दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुराल पक्ष के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
पलामू:जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला के दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुराल पक्ष के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल भेजा है.
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाद के बाद महिला ने फांसी लगा ली.जिसकी सूचना उन्होंने महिला के परिवार के लोगों को दिया है.
वही महिला के घर वालों का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या की गई है. गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के लामारी गांव निवासी महिला के भाई लालजी रजवार ने आरोप लगाया है कि उसके बहनोई संतोष कुमार रजवार ने उसकी बहन के साथ झगड़ा कर मारपीट की थी. उसने आशंका जताई है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है.मौत से पहले उनकी बहन से बात हुई थी. जिसमें उसने मारपीट करने की बात कही थी. लेकिन सुबह उसके मौत की खबर मिली.
घटना की सूचना हैदरनगर थाना को दी गई. जिसके बाद हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. महिला की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा.