पलामू (PALAMU): सोहया पहाड़ के दमदमी गांव के समीप स्थित एक जलभरावयुक्त खदान का गहरा गड्ढा एक परिवार की खुशियां निगल गया. पतरा खुर्द निवासी युवक लवकुश कुमार के पानी में डूबने के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है. बेटे की एक झलक पाने की उम्मीद में परिजनों की निगाहें लगातार उसी गहरे पानी पर टिकी हुई हैं, जहां वह लापता हुआ था.
घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मां-बाप और अन्य परिजन घटनास्थल पर बैठे हर पल किसी चमत्कार की आस लगाए हुए हैं. गांव में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर सिर्फ लवकुश का नाम है. घटना से नाराज ग्रामीणों ने जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के सामूडीह मोड़ पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कई खदानें सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रही हैं. खनन के बाद छोड़े गए गहरे और खुले गड्ढे लगातार लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि आखिर कब तक असुरक्षित और अवैध खनन स्थलों की वजह से लोगों की जान जाती रहेगी. उन्होंने दोषी खदान संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर रोक और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की.
इधर प्रशासन ने युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्णय लिया है. हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम क्षेत्र में पहुंच रही है. टीम के आने के बाद गहरे पानी में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर लवकुश की तलाश की जाएगी. हालांकि सड़क जाम देर रात समाप्त हो गया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है. पूरे इलाके में एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या हर बार किसी की जान जाने के बाद ही कार्रवाई होगी, या फिर प्रशासन समय रहते ऐसे खतरनाक और परित्यक्त खनन स्थलों पर लगाम लगाएगा?
गर्मियों की तेज धूप से त्वचा को बचाने के लिए एलोवेरा, खीरा-गुलाब जल, दही-बेसन और नारियल तेल जैसे घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते है. जानिए कैसे ये प्राकृतिक उपाय त्वचा को ठंडक...
वैशाली में रिश्ते की मौसी और भांजे के बीच दो साल से चल रहे प्रेम संबंध का खुलासा होने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. दोनों की सहमति से मंदिर में शादी करा दी गई, जिसकी च...
हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है और कई फिल्मी हस्तियों...
झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच में CID ने कार्रवाई तेज कर दी है. रांची स्थित CID मुख्यालय में सात आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसी घोटाले की रकम के निवेश और पू...
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड का मामला अब राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है.हादसे में चार लोगों की मौत के बाद मानवाधिक...
दुमका में टेलीकॉम कंपनी के एक मैनेजर को पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर पुलिस ने नाबालिग बेटी के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया.पत्नी की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के त...