फर्जी राशन कार्डधारकों की खैर नहीं, 30 जून तक कार्ड जमा करें, वरना ...

पलामू में अपात्र राशन कार्डधारकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. 30 जून तक स्वेच्छा से राशन कार्ड सरेंडर नहीं करने वालों से अब तक लिए गए राशन की वसूली की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

फर्जी राशन कार्डधारकों की खैर नहीं, 30 जून तक कार्ड जमा करें, वरना ...

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राज्य सरकार गरीब और जरुरतमंद लोगों के लिए फ्री में राशन देती है. जिससे उन्हें अपने मदद मिल सके लेकिन कई लोग ऐसे है जो सरकार की इस योजना का लाभ गलत तरीके से उठा रहे है. तो अब उन लोगों के खिलाफ अब सरकार सख्त कार्रवाई करेंगी, क्योंकि सरकार के इस योजना के पीछे का मकसद था की वैसे लोग इसका लाभ उठाए जो इसे पात्र है लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि अपात्र लाभुक इसका लाभ उठा रहे है.

तो उनके सरकार ने 30 जून तक खुद अपना राशन कार्ड जमा करने को कहा गया है और अब तक लिए गए राशन की वसूली भी की जाएगी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत केवल पात्र परिवारों को ही सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने का प्रावधान है. लेकिन जांच के दौरान यह सामने आया है कि पलामू मे कई ऐसे है जो राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं,

प्रशासन ने ऐसे सभी अपात्र लाभुकों से अपील की है कि वे 30 जून 2026 तक अपने नजदीकी प्रखंड आपूर्ति कार्यालय या जन वितरण प्रणाली से जुड़े संबंधित कार्यालय में जाकर राशन कार्ड सरेंडर कर दें. अधिकारियों का कहना है कि स्वेच्छा से कार्ड जमा करने वालों के प्रति नरमी बरती जा सकती है, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अब तक उठाए गए राशन की वसूली होगी.

अधिकारियों ने बताया कि जिले में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है. जिन लोगों की आय निर्धारित सीमा से अधिक है, जो सरकारी सेवा में हैं, आयकरदाता हैं या उन्हें योजना से बाहर किया जाएगा.

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति अपात्र होने के बावजूद राशन ले रहे है, तो उससे अब तक उठाए गए राशन की राशि की वसूली की जाएगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है. इसलिए ऐसे लोगों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड जमा करने की सलाह दी गई है.

इसके पिछे का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाना और वास्तविक गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. प्रशासन का मानना है कि अपात्र लोगों के बाहर होने से योग्य लाभुकों को बेहतर तरीके से योजना का लाभ मिल सकेगा.

जिला प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति गलत तरीके से राशन योजना का लाभ ले रहा है, तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें. इससे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का लक्ष्य सफल हो सकेगा. 30 जून की समय नजदीक है. ऐसे में अपात्र राशन कार्डधारकों के लिए यह आखिरी मौका माना जा रहा है. यदि वे समय रहते कार्ड सरेंडर नहीं करते हैं, तो प्रशासन की कार्रवाई और वसूली से बच पाना मुश्किल हो सकता है.