गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की पलामू कोर्ट में पेशी, कड़ी सुरक्षा के बीच चाईबासा जेल से लाई गई

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को पुराने फायरिंग मामले की सुनवाई के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच चाईबासा जेल से पलामू व्यवहार न्यायालय लाया गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा की पलामू कोर्ट में पेशी, कड़ी सुरक्षा के बीच चाईबासा जेल से लाई गई

पलामू (PALAMU): कुख्यात गैंगस्टर रहे सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को लेकर खबर सामने आई है जहां उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पलामू व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया. रिया सिन्हा फिलहाल चाईबासा जेल में बंद है. जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें चाईबासा से पलामू लाया गया. शनिवार को उन्हें एडीजे-08 की अदालत में पेश किया गया, जहां पुराने फायरिंग मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. रिया सिन्हा के अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने बताया कि उनकी मुवक्किल की पेशी एसटी नंबर 255/2019 मामले में हुई. अदालत में रिया सिन्हा का बयान भी दर्ज किया गया. पेशी और बयान दर्ज होने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस उन्हें वापस चाईबासा जेल लेकर रवाना हो गई.

यह पूरा मामला वर्ष 2018-19 में पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है. इस मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अलावा उसकी पत्नी रिया सिन्हा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. इसी केस में शनिवार को रिया सिन्हा की अदालत में पेशी हुई. अधिवक्ता के मुताबिक, एडीजे-08 की अदालत में मामले से संबंधित बयान दर्ज किया गया. लंबे समय से चल रहे इस मामले में रिया सिन्हा की पेशी को कानूनी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है. कोर्ट की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा चाईबासा जेल भेज दिया गया. पुलिस और जेल प्रशासन ने उनकी आवाजाही के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे.

गौरतलब है कि कुछ समय पहले गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की जामताड़ा इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ट्रांसफर किया जा रहा था, इसी दौरान जामताड़ा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी. सुजीत सिन्हा की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रिया सिन्हा पैरोल पर पलामू के हुसैनाबाद पहुंची थीं. सुजीत सिन्हा को झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर बताया जाता रहा है, जबकि रिया सिन्हा पर भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.