डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान हर राष्ट्रभक्त की प्रेरणा

डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान हर राष्ट्रभक्त की प्रेरणा

पलामू (PALAMU): भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को जपला स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए तथा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान नेताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों, त्याग और देश की एकता-अखंडता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया.

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और समर्पण की मिसाल है. देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा.

Image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रवाद के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. उनके विचार आज भी नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

वहीं युवा नेता सूर्या सोनल सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया. उनका जीवन संदेश देता है कि देश की एकता और अखंडता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के अनुरूप आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री संतोष कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, भोला सिंह, श्रवण अग्रवाल, रामेश्वर राम, कृष्णा सिंह, विनय पासवान, डॉ. अखिलेश मेहता, सुरेंद्र ठाकुर, सतीश मेहता, गुड्डन सिंह, सुनील गुप्ता, रविंद्र कंसाकार, अर्जुन पटेल, विजय गुप्ता, रमेश प्रजापति, चंद्रशेखर सिंह, रवि रंजन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, विजय राजवंशी, अजय चंद्रवंशी, उदय विश्वकर्मा सहित भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.