पलामू में PhonePe ठीक करने के नाम पर साइबर फ्रॉड,खाते से गायब हो गए 1.35 लाख रुपये
हुसैनाबाद में एक दुकानदार के फोन पे में आई तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा लिए. घटना के बाद पीड़ित ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है.
Palamu: डिजिटल के साथ साथ सतर्कता भी बेहद जरूरी है. जरा सी चूक होने पर ठगी का शिकार हो सकते है. कुछ ऐसा ही पलामू में देखने को मिला. जहां फोन पे पर आई तकनीकी समस्या दूर करने के नाम पर साइबर ठगों ने बैंक खाते को खाली कर दिया. अब पीड़ित हुसैनाबाद थान में आवेदन देकर साइबर ठगों पर कार्रवाई की मांग की है.
पीड़ित ने बताया कि फोन पे की तकनीकी समस्या आई थी. जिसके बाद उन्होंने फोन पे के कस्टमर केयर का नंबर ऑनलाइन निकाला. लेकिन वह नंबर साइबर अपराधियों का था. समस्या दूर करने के नाम पर साइबर ठगों ने दुकानदार के खाते से 1 लाख 34 हजार 999 रुपये निकाल लिए. मामले में जवाहिर साव गली वार्ड-8 निवासी दिनेश कुमार आनंद (54) ने हुसैनाबाद थाने में 2 नवंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पीड़ित के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को उनकी दुकान में लगा गूगल पे स्कैनर काम नहीं कर रहा था. कस्टमर केयर पर संपर्क करने के बाद नमन गुप्ता नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड करने को कहा. फाइल डाउनलोड करते ही करीब एक घंटे तक मोबाइल हैक रहा.
बाद में जांच में पता चला कि उनके बैंक खाते से तीन बार में 85 हजार, 35 हजार और 14,999 रुपये निकाले गए हैं. एचडीएफसी खाता संख्या से 85 हजार रुपये महेन्द्र अहीरवार के नाम पर और एसबीआई खाते से 35 हजार व 14,999 रुपये साहीबा साहीबा के नाम पर ट्रांसफर हुए हैं. पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत संख्या 33410560018238 है। हुसैनाबाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है.
साइबर अपराध से बचाव सतर्कता ही है. अगर किसी तरह की कोई समस्या बैंक खाता या अन्य ऑनलाईन एप से जुड़ी हो तो उसे संबंधित दफ्तर में जा कर दूर कराए. साथ ही अगर कस्टमर केयर का नंबर खोजना हो उसे किसी भी संस्थान के आधिकारिक साइट से ही जानकारी ले. अन्यथा साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते है. फिर भी अगर आपके साथ धोखा धड़ी हो जाए तो आप 1930 पर शिकायत करें साथ ही नजदीकी साइबर थाना में आवेदन दे.