BIG BREAKING: धनतेरस के दिन मंईयां पर मेहरबान सरकार, दिवाली से पहले इस जिले में आई योजना की किस्त

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नवंबर महीने की किस्त पलामू जिले की लाभूक महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है. आज यानी की धनतेरस के अवसर पर सरकार की ओर से पलामू जिले की मंईयांओं के खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि भेजी गई है. दरअसल सरकार की ओर से विभाग को सख्त निर्देश दिए गए थे कि राज्य की लाभूक मंईयांओं को समय पर योजना की किस्त का भुगतान किया जाना चाहिए.

BIG BREAKING: धनतेरस के दिन मंईयां पर मेहरबान सरकार, दिवाली से पहले इस जिले में आई योजना की किस्त

पलामू (PALAMU): मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नवंबर महीने की किस्त पलामू जिले की लाभूक महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है. आज यानी की धनतेरस के अवसर पर सरकार की ओर से पलामू जिले की मंईयांओं के खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि भेजी गई है. दरअसल सरकार की ओर से विभाग को सख्त निर्देश दिए गए थे कि राज्य की लाभूक मंईयांओं को समय पर योजना की किस्त का भुगतान किया जाना चाहिए. ऐसे में विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है और चरणबद्ध तरीके से जिलावार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की किस्त सबसे पहले पलामू जिले में भेजी जा चुकी है. 

ऐसे में दिवाली से पहले और धनतेरस के अवसर पर लाभूक महिलाओं के खाते में सम्मान राशि भेजे जाने से मंईयांओं के चेहरे पर एक अलग सी खुशी, एक अलग सी रौनक देखने को मिली है. त्योहार के बीच पैसे मिलने से राज्य की लाभूक महिलायें अपने पसंद की चीजें, सजावट के सामान, मिठाईयां और कपड़े खरीद सकेंगी. अब सम्मान राशि के भुगतान के बाद मंईयां के लिए त्योहार की खुशी दुगनी हो चुकी है. 

बाकी जिलों में कब होगा भुगतान 
पलामू जिले में सम्मान राशि भेजे जाने के बाद अन्य जिलों की मंईयांओं को भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नवंबर माह की किस्त का इंतजार है. ऐसे में बाकी जिलों की मंईयांओं को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आने वाले एक से दोन दिनों के भीतर अन्य जिलों की लाभूक महिलाओं के खाते में भी योजना की किस्त भेज दी जाएगी. 

KYC की कर लें जाँच
हालांकि जिन लाभुक महिलाओं के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है वह अपने बैंक खाते की स्थिति की जांच कराने के साथ आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति भी जरूर चेक करा लें. बैंक खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में भुगतान प्रभावित हो सकता है.लाभुक महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक खाते और योजना से संबंधित विवरण को अपडेट रखें, ताकि पात्र होने की स्थिति में आगामी किस्तों का भुगतान समय पर मिल सके.