पलामू में ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस 

पलामू से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. ड्यूटी के दौरान सैप के एक सूबेदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली.

पलामू में ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

TNP DESK- पलामू से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. ड्यूटी के दौरान सैप के एक सूबेदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली.गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गय

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात सैप के सूबेदार ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद जवान और अधिकारी पहुंचे लेकिन तब तक सूबेदार की मौत हो चुकी थी.

मामले की जांच के रही पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जवान ने खुद को क्यों मारी गोली

फिलहाल खुद को गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.  पुलिस अन्य जवानों से भी पूछताछ कर रही है वहीं वह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है आखिर सूबेदार ने यह कदम क्यों  उठाया.