पाकुड़ में महुआ शराब तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 95 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

पाकुड़ में महुआ शराब तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 95 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने छापेमारी कर 95 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी गांव में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध महुआ शराब का कारोबार कर रहा है.

 तीन गिरफ्तार

 सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति घर के पीछे बने जंगल की ओर प्लास्टिक के जार ले जा रहा था. पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया.

 95 लीटर शराब जब्त

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की गहन तलाशी ली. इस दौरान घर और घर के पास खड़े एक ई-रिक्शा की जांच की गई, जहां से कुल 95 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया और अवैध शराब के कारोबार में शामिल घर मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पाकुड़ मुफस्सिल थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. साथ ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

रिपोर्ट-विकास कुमार