पाकुड़: हिरणपुर में 40 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब की 40 बोतलें बरामद की हैं.
जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब की 40 बोतलें बरामद की हैं.
पाकुड़(PAKUR): जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब की 40 बोतलें बरामद की हैं. साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. गिरफ्तार युवक की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव निवासी 33 वर्षीय रोहित कुमार मंडल के रूप में हुई है.
सूचना मिलने पर हुई कार्यवाई
हिरणपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से विदेशी शराब लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और डांगापाड़ा चौक के पास बिंदाडीह गांव के नजदीक छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से रॉयल स्टैग और स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 ब्रांड की कुल 40 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने जब युवक से शराब से जुड़े जरूरी कागजात मांगे, तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. इसके बाद पुलिस ने शराब की बोतलों और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया.
आरोपी युवक गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर ही रोहित कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. घटना के बाद अब लोगों के बीच कई सवाल खड़े हो रहे है की इस तरह के मामलों से छोटे छोटे बच्चों पर गलत असर पड़ेगा और साथ ही आस पास के लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन साथ ही लोगों ने पुलिस की सराहना भी कि, की कैसे पुलिस को जैसे ही मिली पुलिस ने तुरंत कार्यवाई की और युवक को गिरफ्तार कर लिया.
रिपोर्ट- विकास कुमार