पाकुड़ डबल मर्डर केस: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी और सास की हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार

पाकुड़ डबल मर्डर केस: 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पत्नी और सास की हत्या के आरोप में शख्स गिरफ्तार

पाकुड़ (PAKUR):पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपनी पत्नी और सास की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त की रात लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के केनासिडिया गांव में एक महिला और उसकी मां की हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की.

पढ़िये कैसे खुला राज 

एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की. पूछताछ के दौरान आरोपी पति अबरार अंसारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा दाब (धारदार हथियार) और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए.पुलिस ने आरोपी अबरार अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

जांच में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा दाब और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं. बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले को और मजबूत किया जा सके. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और क्या इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

रिपोर्ट-विकास कुमार