पाकुड़ में नाबालिग से गैंगरेप का खुलासा, SIT ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पाकुड़ में नाबालिग से गैंगरेप का खुलासा, SIT ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है.पीड़िता के पिता की शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष एसआईटी का गठन किया गया.

SIT ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

टीम ने तकनीकी जांच और छापेमारी करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में हिलालाल उर्फ हीरू, सुरेश मरांडी और राजेश मरांडी शामिल है. तीनों मूल रूप से गोड्डा जिले के रहने वाले है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस हर एंगल से कर रही है मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि कोई और तथ्य या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और उपलब्ध सभी साक्ष्यों को बारीकी से खंगाला जा रहा है. जांच के दौरान यदि कोई नया तथ्य सामने आता है या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ प्रत्यक्ष  सबूतों की भी जांच कर रही है. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और पुलिस का दावा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

रिपोर्ट: विकास कुमार