पाकुड़ में DTO का वाहन जांच अभियान, 45 गाड़ियों पर लगा जुर्माना

जिले के पुराने डीसी कार्यालय के पास शिबू सोरेन चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दोपहिया वाहनों के साथ बाकी गाड़ियों को भी रोका गया. अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और दूसरे जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा.

पाकुड़ में DTO का वाहन जांच अभियान, 45 गाड़ियों पर लगा जुर्माना

पाकुड़(PAKUR): सड़क पर चलने के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है. पाकुड़ में जिला परिवहन विभाग ने नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

शिबू सोरेन चौक पर हुई वाहनों की जांच

जिले के पुराने डीसी कार्यालय के पास शिबू सोरेन चौक पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. जांच के दौरान दोपहिया वाहनों के साथ बाकी गाड़ियों को भी रोका गया. अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा और दूसरे जरूरी दस्तावेज दिखाने को कहा. जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई.

सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त

जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी ने बताया कि इस अभियान का मकसद केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है. सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही कई बार बड़ी दुर्घटना की वजह बन जाती है. ऐसे में जरूरी है कि वाहन चालक नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.

वाहन चालकों से की अपील

DTO ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर ही सड़क पर निकलने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और अन्य जरूरी कागजात अपने पास रखें, ताकि जांच के दौरान परेशानी न हो. उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. परिवहन विभाग के इस अभियान से वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है.

रिपोर्ट: विकास कुमार