हिरणपुर के सीतपहाड़ी में फुटबॉल का महासंग्राम, 16 टीमें लेंगी हिस्सा, विदेशी खिलाड़ियों का भी दिखेगा दमखम
पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत सीतपहाड़ी में मजदूर एकता क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने फीता काटकर किया है. ऐसे में प्रतियोगिता शुरू होते ही मैदान में फुटबॉल का रोमांच देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों के शानदार खेल ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है.
पाकुड़ (PAKUR): पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत सीतपहाड़ी में मजदूर एकता क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने फीता काटकर किया है. ऐसे में प्रतियोगिता शुरू होते ही मैदान में फुटबॉल का रोमांच देखने को मिला, जहां खिलाड़ियों के शानदार खेल ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी मौजूद रहे.
ऐसे में खेल के दौरान मैदान में दर्शकों की भीड़ जुटी रही और लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है. इधर अलग-अलग टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस आयोजन से स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में काफी खुशी है. लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है.
वहीं आयोजक सह अध्यक्ष एवं मुखिया वकील मरांडी ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 5 नवंबर 2026 को खेला जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है. वहीं, प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है. इसके लिए मेडिकल टीम और बाउंसर की व्यवस्था की गई है. फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में अभी से उत्साह बना हुआ है.
रिपोर्ट: विकास कुमार