खाद को लेकर हुआ विवाद और छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट, पढ़िये लातेहार का मामला

खाद को लेकर हुआ विवाद और छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट, पढ़िये लातेहार का मामला

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,जहां जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी है.पूरा मामला महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव का है.जहां खास छिटने को लेकर दो भाइयों में मामुली विवाद हुआ उसके बाद हिंसक रूप में तबदील हो गया.

क्या है पूरा मामला जानिए

जानकारी के मुताबिक इस घटना में मृतक की पत्नी और उसका बेटा भी गंभीर रूप से घायल है.मृतक की पहचान 65 वर्षीय कामिल ब्रेक के रूप में हुई है.घटना के बारे में अब तक जो जानकरी सामने आई है उसके अनुसार मृतक का छोटा भाई असम में रहता था वाह कुछ दिन पहले ही गाँव लौटा है. जब वो गांव लौटा तो पंचायत की सहमति से दोनों के बीच जमीन का बंटवारा हो गया लेकिन जब बड़ा भाई खाद छिट रहा था तो कुछ खाद छोटे भाई के खेत में भी छींट दिया,जब छोटे भाई का बेटा खेत में पहुंचा तो उसने खाद खेत में देखा. जिसके बाद उसने घर जाकर अपने पिता से सारी बात बताई.वहीं इसके बाद कामिल का छोटा भाई अपने चार बेटों के साथ हथियार लेकर बड़े भाई के घर पहुंच और हथियार से हमला बोल दिया है.

आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

जब इस बात की भनक कामिल की बेटी को लगी तो वहां जहां काम करती है वहां से भाग कर आई और एंबुलेंस अपने पिता माता और भाई को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके पिता की मौत हो गई.वही इस घटना को अंजाम देने के लिए बाद आरोपी और उसके चार बेटे फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.