बड़ी खबर: 15 लाख का इनामी नक्सली रवींद्र गंझू गिरफ्तार,जानिए कौन है कुख्यात माओवादी

बड़ी खबर: 15 लाख का इनामी नक्सली रवींद्र गंझू गिरफ्तार,जानिए कौन है कुख्यात माओवादी

रांची(RANCHI): झारखंड पुलिस को भाकपा माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है. तीन जिलों का टॉप नक्सली 15 लाख का ईनामी रवींद्र गंझू को लातेहार के हेसला गाँव से गिरफ्तार किया है. रवींद्र भाकपा माओवादी संगठन में रिजल कमिटी का सदस्य है. साथ ही लातेहार,लोहरदगा ,गुमला समेत अन्य जिलों में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है. पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षा बल लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रहे थे.

तभी सोमवार को दोपहर एक गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम लातेहार के हेसला गाँव पहुंची. चारों से घेरा बंदी की गई. घेराबंदी के बाद जब रवींद्र की तलाश शुरू की गई तो वह एक घर में छुप कर बैठा मिला. जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. साथ ही उसके पास मौजूद एके 56 राइफल,पिस्टल के साथ कारतूस और कई समान जब्त किए गए. पुलिस की टीम उसे सीधे कड़ी सुरक्षा घेरे में लेते हुए लातेहार जिला मुख्यालय लेकर पहुंची है. जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रवींद्र पर कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है.22 नवंबर 2019 को लातेहार के चँदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पर घात लगा कर माओवादियों ने हमला किया था. जिसमें चार पुलिस कर्मी शहीद हो गए हो गए थे. बताया जाता है कि इस हमले में रवींद्र सीधे शामिल था.घटना को अंजाम देने के बाद सभी फायरिंग करते हुए बड़े ही आराम से भाग निकले थे.       

माना जा रहा है कि लातेहार में इसकी गिरफ़्तारी के बाद नक्सल संगठन को एक बड़ी चोट पहुंची है. आखरी बड़ा कमांडर इस इलाके में था. जिसकी तलाश सुरक्षा बल के जवान लंबे समय से कर रहे थे. लेकिन सोमवार का दिन एक बड़ा और खास रहा है.लातेहार के बाद अब पलामू में बचे माओवादी  रिजनल कमेटी सदस्य नितेश यादव की भी तलाश तेज कर दी गई है. जिससे पूरे पलामू प्रमंडल को पूरी तरह से नक्सल मुक्त किया जा सके और लाल आतंक को हमेशा के लिए खत्म किया जा सके