BREAKING: मंईयांओं की बल्ले बल्ले! इन जिलों की महिलाओं के खाते में आए 2500 रूपये
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और अब दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले मंईयांओं के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मंईयाओं के खाते में एक साथ 2500 रुपये की राशि भेज दी गई है. यह राशि कोडरमा जिले की लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई है.
टीएनपी डेस्क (TNP DESK): त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और अब दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले मंईयांओं के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मंईयाओं के खाते में एक साथ 2500 रुपये की राशि भेज दी गई है. यह राशि कोडरमा जिले की लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई है. ऐसे में अब मंईयाओं के चेहरे पर खास चमक, एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही है. 2500 रुपये की राशि आने से अब मंईयां त्योहार के लिए खरीदारी कर सकेंगी. वह इस पैसे से दुर्गा पूजा के मेले का आनंद उठा सकेंगी. साथ ही अपने लिए नए-नए कपड़े और अपने परिवार के लिए भी कई चीज खरीद सकेंगी.
बताते चलें कि कोडरमा की मंईयांओं के खाते में सितंबर महीने की राशि भेजी गई है. ऐसे में अब राज्य के अन्य जिलों की मंईयांओं के खाते में भी आने वाले एक हफ्ते के अंदर राशि भेज दी जाएगी. अब त्योहार सीजन से पहले राशि मिलने से राज्य की लाभूक महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. मंईयां योजना की राशि उनके खाते में DBT के माध्यम से भेजी गई है.
बता दें कि झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की पात्र लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है. यह राशि राज्य की 18 साल से लेकर 50 साल तक की महिलाओं को दी जाती है. इसके लिए लाभुकों को कुछ मापदंड पूरा करना जरूरी है. हालांकि जिन लाभुक महिलाओं के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. वे अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग और E-KYC की स्थिति जरूर जांच करा लें, ताकि अगली किस्त समय पर मिल सके.