रांची(RANCHI): कोडरमा जिले में विधायक नीरा यादव के ड्राइवर राजकुमार यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.इस बीच ईलाज के दौरान राजकुमार के पिता की भी मौत की खबर सामने आई है. जिसके बाद लोग और आक्रोशित हो गए. और आरोपी पक्ष के घर को आग के हवाले कर दिया.घटना के बाद पूरा गाँव छावनी में तब्दील है. डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे है. साथ हि हालत को कंट्रोल करने में लगे है. अब इस पूरे हत्याकांड और तनाव के बीच कोडरमा थानेदार पर गंभीर सवाल खड़ा हुआ. साथ ही उनकी शिकायत मुख्य सचिव से की गई है.
दरअसल बीते रात जमीन विवाद में कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गाँव में दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. इस विवाद की खबर कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर राजकुमार यादव को मिली. उनके परिजनों ने बताया कि यहां पर कुछ लोग विवाद कर रहे है। इसकी जानकारी मिलते ही राजकुमार यादव अपने घर के लिए निकले. इस बीच उन्होंने पूरी जानकारी विधायक को भी दी. जिसके बाद विधायक ने कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान को फोन कर जानकारी दी. उन्हे बताया कि इलाके में तनाव बढ़ सकता है.
लेकिन दरोगा ने उनकी बात को अनदेखा किया. जिसका नतीजा हुआ की राजकुमार यादव जैसे हि उस जगह पहुंचे। वहां पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया. धारदार हथियार से उनपर वार शुरू किया. जिससे वह लहू लुहान हो गए. इतना देख उन्हे बचाने के लिए राजकुमार के पिता और बेटी आगे आए. लेकिन हमलावरों ने इन्हे भी नहीं छोड़ा. पहले राजकुमार को मौत के घाट उतार दिया. फिर उनके पिता की बेरहमी से पिटाई की और बेटी पर भी हमला किया.
जब उन्हे लगा की राजकुमार की मौत हो गई.और पिता भी अधमरा है तब सभी वहां से भाग निकले. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया. घायल को अस्पताल भेजा गया. जिसके बाद कोडरमा में रिम्स रेफ़र कर दिया गया. लेकिन रिम्स में उनकी मौत की खबर सामने आई है. जैसी ही राजकुमार के पिता की मौत की खबर सामने आई. एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए.सूचना है कि आरोपी पक्ष के घर को आग के हवाले कर दिया.
इस पूरी घटना पर डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर हालात को कंट्रोल करने में लगे है. स्थानीय लोगों से वार्ता कर रहे है. जिससे तनाव आगे ना भड़क सके. फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है.
इधर कोडरमा विधायक नीरा यादव ने पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. फोन पर मुख्य सचिव से पूरे मामले को अवगत कराया. जिसमें उन्होंने कोडरमा थानेदार विकास पासवान पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. दरोगा समेत संबंधीत अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है.