कोडरमा में तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को मारी टक्कर, मौके पर मौत; सड़क पर लगा जाम
कोडरमा के पहाड़पुर में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे 30 वर्षीय क्रेशर मजदूर अशोक सोरेन को टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर मौत, बाइक सवार हिरासत में.
कोडरमा के पहाड़पुर में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे 30 वर्षीय क्रेशर मजदूर अशोक सोरेन को टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर मौत, बाइक सवार हिरासत में.
कोडरमा: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय क्रेशर मजदूर अशोक सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक बिहार के जमुई जिले का रहने वाला था.
जानकारी के अनुसार, अशोक सोरेन पहाड़पुर स्थित प्रेम साव के क्रेशर में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था.सोमवार शाम वह राशन का सामान लेकर पैदल क्रेशर लौट रहा थाm इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.इसके कारण कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.ग्रामीणों के अनुसार, बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
रिपोर्ट:अरुण