बेटी के हाथ पीले करने से पहले उठी पिता की अर्थी, सड़क हादसे में हुई मौत से मातम में बदली खुशियां

बेटी के हाथ पीले करने से पहले उठी पिता की अर्थी, सड़क हादसे में हुई मौत से मातम में बदली खुशियां

कोडरमा (KODERMA): झारखंड के कोडरमा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तिलैया थाना क्षेत्र में केमिकल डीजल टैंकर से धक्का लगने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई.

ड्यूटी से घर लौटेंगे दौरान हुआ हादसा

जानकरी के मुताबिक अनिल कुमार यादव 9-10 घंटे की ड्यूटी करने के बाद फैक्ट्री से अपने घर जा रहे थे इस दौरान कोडरमा केमिकल फैक्ट्री के डीजल टैंकर ने उन्हें धक्का मार दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए.इसके बाद आस-पास के लोगों ने उन्हें रांची रिम्स पहुंचाया जहां इलाज के दौरान की मौत हो गई.

बेटी की होनी थी शादी उससे पहले ही हो गई पिता की मौत

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार यादव अपने घर के इकलौते कमाउ सदस्या थे उनके दो बेटे और एक बेटी है मृतक के चाचा ने बताया कि उनकी जवान बेटी का विवाह भी होना था.उनके चले जाने के बाद अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ऐसे में सभी लोगों ने कोडरमा केमिकल फैक्ट्री के गेट पर शव को लेकर धरना दिया है ताकि उनको बहुत मुआवजा मिल सके.वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट-अरुण बरनवाल