सिविल सर्जन यौन शोषण मामला: पीड़िता का सदर अस्पताल में कराया गया मेडिकल
कोडरमा सिविल सर्जन से जुड़े यौन शोषण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है.इस केस की पीड़िता का सदर अस्पताल में बुधवार शाम मेडिकल जांच कराया गया. पुलिस की मौजदगी में लड़की को अस्पताल लाया गया. जहां उसकी जांच की गई है.
कोडरमा: जिले के सिविल सर्जन से जुड़े यौन शोषण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है.इस केस की पीड़िता का सदर अस्पताल में बुधवार शाम मेडिकल जांच कराया गया. पुलिस की मौजदगी में लड़की को अस्पताल लाया गया. जहां उसकी जांच की गई है. अब रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी. साथ ही केस को मेडियकल रिपोर्ट के आधार पर मजबूत करने की कोशिश करेगी. जिससे आरोपी सिविल सर्जन ज्यादा से ज्यादा दिन जेल में रहे.
बताया जा रहा है कि इससे पूर्व अस्पताल उपाधीक्षक की ओर से बयान दिया गया था कि पीड़िता मेडिकल कराने से इनकार कर रही है. हालांकि, बुधवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया. इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर लोगों की नजरें टिकी हैं. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद की चीजे साफ हो जाएगी.
दरअसल कोडरमा के सिवल सर्जन डॉ अनिल कुमार को पुलिस ने बीते शनिवार 10 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. सिविल सर्जन पर जिले की एक नाबालिग आदिवासी लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस के पास मामला दर्ज होने पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी सिविल सर्जन को जेल भेज दिया. लेकिन इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ित बच्ची का बयान सोमवार को कोर्ट और cwc में दर्ज कराया है. पूरे मामले में क सीनियर पुलिस अधिकारी नजर बनाए हुए है.
इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से बताया गया है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.पीडिता का बयान दर्ज कराया गया है. साथ ही मेडिकल जांच कराया गया है.