Breaking : खूंटी के कर्रा में भीषण दुर्घटना, कई लोगों के हताहत होने की खबर

खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर है. हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

Breaking :  खूंटी के कर्रा में भीषण दुर्घटना, कई लोगों के हताहत होने की खबर

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्रा-तोरपा मार्ग पर जोंने-लुदरू मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई. बताया जा रहा है कि सड़क पर पहले एक दुर्घटना हुई थी, जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों को एक भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

फिलहाल प्रशासन की ओर से हादसे में हताहत लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है. घटना से संबंधित अधिकृत जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा.