Jharkhand SIR: दावे-आपत्तियों की आज अंतिम तारीख, 19 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
झारखंड में चल रहे स्पेशल इन्टेन्सिव रिविज़न यानी SIR को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया आज, 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है.
झारखंड में चल रहे स्पेशल इन्टेन्सिव रिविज़न यानी SIR को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया आज, 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है.
रांची (RANCHI): झारखंड में चल रहे स्पेशल इन्टेन्सिव रिविज़न यानी SIR को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया आज, 30 सितंबर 2026 को समाप्त हो रही है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी SIR बुलेटिन के मुताबिक, 29 सितंबर तक अलग-अलग फॉर्म के जरिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं. मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से जुड़े इन आवेदनों की प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी. निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा.
बुलेटिन के मुताबिक, फॉर्म-6 के जरिए अब तक कुल 6 लाख 42 हजार 347 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 29 सितंबर को ही 15 हजार 433 आवेदन मिले. वहीं, फॉर्म-6A के जरिए कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 29 सितंबर को 5 आवेदन शामिल हैं. फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में नाम हटाने या उससे जुड़ी आपत्तियों के कुल 12 हजार 275 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अकेले 29 सितंबर को फॉर्म-7 के तहत 429 आवेदन दर्ज किए गए. इसके अलावा, फॉर्म-8 के जरिए नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन से संबंधित कुल 4 लाख 36 हजार 782 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 29 सितंबर को 12 हजार 721 आवेदन शामिल हैं.
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों से साफ है कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदाता सूची से जुड़े बदलाव और सुधार के लिए आवेदन किया है. दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है, यानी आज के बाद नए दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि समाप्त हो जाएगी. इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद झारखंड की अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी. मतदाता इस प्रक्रिया के तहत अपने नाम और विवरण से संबंधित जानकारी पर नजर रख सकते हैं.