जमशेदपुर (Jamshedpur): मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड में राहुल बच्चा नामक युवक की बुधवार की शाम हत्या कर दी गई. गोली मारन के अलावा राहुल पर धारदार हथियार से भी वार किया गया है. राहुल गुरुद्वारा रोड का रहने वाला है और वह शाम में पोस्ट ऑफिस रोड में मजार के पास अपने दोस्त आयुष दुबे के साथ खड़ा था. इसी दौरान अपराधियों ने राहुल पर हमला कर दिया. उसे 4 गोली मारी है. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए टीएमएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मानगो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कुछ युवकों को हिरासत में लिया है. हत्या का आरोप शब्बे और उसके साथियों पर लगा है. इधर, घटना को लेकर राहुल के परिजनों ने टीएमएच के जमकर बवाल काटा. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी. घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत है. राहुल के साथी आयुष ने बताया कि प्रेम प्रसंग में राहुल की हत्या की गई है. शब्बे ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. बुधवार की शाम राहुल बाइक पर बैठा रहा. इसी दौरान शब्बे और उसके साथी मौके पर पहुंचे और राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी. गोली मारने के अलावा राहुल पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया. 30 से 35 की संख्या में युवकों ने हमला किया. कई राउंड गोलियां चलाई.
गर्लफ्रेंड को लोगों ने भगाया
राहुल की हत्या की जानकारी मिलने पर उसकी प्रेमिका भी टीएमएच पहुंची. वह राहुल का शव देखना चाह रही थी लेकिन राहुल के परिजनों ने उसे भीतर जाने से रोक दिया और उसे भगा दिया. इस दौरान राहुल की प्रेमिका से धक्का मुक्की भी की गई. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला. हालांकि विरोध के बाद भी राहुल की प्रेमिका मौके पर मौजूद रही. राहुल के परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी युवती के कारण राहुल की हत्या हुई है. टीएमएच पहुंची राहुल की प्रेमिका का रो-रो कर बुरा हाल था. बताया जा रहा है कि राहुल और शब्बे दोनों एक ही युवती से प्रेम करते थे. इसी बात को लेकर राहुल और शब्बे के बीच विवाद चल रहा रहा. राहुल को 4 गोली मारी गई है.
लगातार घटना से पुलिसिंग पर सवाल
शहर में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है. स्नेचिंग, चापड़बाजी, फायरिंग और हत्या की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने का दवा तो कर रहे है लेकिन अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है. हर दिन शहर में कोई ना कोई घटना हो रही है.

