घूमने गए थे दुर्गा पूजा, पीछे से चोरों ने उड़ा लिए 12 लाख के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस
जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र से चोरी की खबर सामने आई है जहां अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर 12 लाख के जेवरात और 1.5 लाख कैश उड़ा ले गए.
जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र से चोरी की खबर सामने आई है जहां अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर 12 लाख के जेवरात और 1.5 लाख कैश उड़ा ले गए.
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से चोरी की खबर सामने आई है जहां एक बार फिरी स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है. मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र से अपराधियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. दरअसल, मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर ने पहले घर का ताला तोड़ा उसके बाद अलमीरा से करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके और लोगों में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, हिल व्यू कॉलोनी निवासी अनुपम ओझा महानवमी की रात करीब 12:30 बजे अपने घर में ताला बंद कर सपरिवार दुर्गा पूजा का उत्सव देखने गए थे. बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जब वे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. परिवार वाले दर गए और जल्दी से घर में घुसकर देखा. अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज की अलमारी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी.
इस घटना की सूचना अनुपम ओझा ने स्थानीय एमजीएम थाने को दी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने जांच के दौरान पाया की लगभग 12 लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब मिले. फिलहाल पुलिस हर एक कोने की तलाश कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. इसके साथ ही आस पास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके की चोर किधर से आए और किधर फरार हुए. इसके साथ ही पुलिस आस पास के लोगों से भी पूछताज कर रही है. गोरतलब है की इस घटना ने एक बार लोगों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है और एक बार फिर जिला प्रशासन सवाल के घेरे में आ गए की पुलिस की सतर्कता के वावजूद ऐसी घटना कैसे हो सकती है.
रिपोर्ट – रंजीत कुमार ओझा