जमशेदपुर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद

BJP की ओर से सेवा ज्योति यात्रा' के तहत 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया, आयोजन साकची के बौद्धि टेम्पल मैदान में किया गया.

जमशेदपुर में  विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद

जमशेदपुर(JAMSEDPUR): BJP की ओर से सेवा ज्योति यात्रा' के तहत 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया, आयोजन साकची के बौद्धि टेम्पल मैदान मे किया गया और कार्यक्रम में मुख्य रुप से झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं सांसद विद्युत वरण महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

कार्यक्रम में सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सुना, उसके अलावा सेवा ज्योति यात्रा' के तहत विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया, सभी उपस्थित इस सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का प्रसारण बड़े led स्क्रीन के माध्यम से किया गया, इस मौके पर मशाल यात्रा भी पार्टी की ओर से निकाली गईं, जिसमे सभी ने हिस्सा लिया वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पुरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए, विकसित भारत के बारे मे बताया.

देश के विकास में प्रधानमंत्री का हाथ

सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री के कामों को गिनाते हुए भारत के विकास के बारे मे जानकारी दी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की गति प्रदान की है, उनके देख रेख मे भारत का चौतरफा विकास हो रहा है.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा