जमशेदपुर में ग्रामसभा के निर्णय पर हंगामा, लोगों ने पुलिस का वाहन घेरा

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर सोमवार को जमकर ड्रामा हुआ. परसुडीह थाना क्षेत्र के पुरानी सरजमदा में पुलिस की मौजूदगी में यह ड्रामा हुआ. दरअसल, पुरानी सरजमदा में एक प्रेमी जोड़े के बीच हुए विवाद को लेकर ग्रामसभा बुलाई गई थी. ग्राम सभा के फैसले के बाद विवाद खड़ा हो गया और प्रेमी (युवक) ने विवाद शुरू कर दिया. युवक ने आरोप लगाया कि गांव वालों ने उसकी शादी युवती से जबरन करवाई. वहीं, युवती युवक के साथ उसके घर जाना चाह रही थी. मामले की सूचना पर परसुडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीण ने पुलिस का वाहन घेर लिया और कुछ ग्रामीण वाहन के बोनेट पर बैठ गए. पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोंक-झोंक भी हुई. पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया. परसुडीह पुलिस के अलावा सुंदरनगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. कई लोगों को हिरासत में पुलिस ने लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

युवती के भाई ने दोनों को घूमते देखा
पुराना सरजमदा का युवक संजीद बारी और यही की रहने वाली युवती सोनिया रविवार को घूमने गए थे. युवती के भाई ने दोनों को साथ में घूमते देख लिया. इसके बाद युवक ने मामले की जानकारी परिवार और ग्राम सभा को दी. सोमवार को मामले को लेकर ग्रामसभा बुलाई गई थी. ग्रामसभा में दोनों की शादी करा दी गई. युवक को युवती को अपने घर के जाने का आदेश दिया गया. जिसका विरोध युवक ने किया और फिर पूरा विवाद शुरू हुआ. युवक ने आरोप लगाया कि उसकी जबरन शादी कराई गई और उसके साथ मारपीट की गई. वहीं, युवती का कहना था कि चार साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है.

थाना ले जाने पर उग्र हुए ग्रामीण
ग्राम सभा के दौरान हंगामा की सूचना के बीच पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध कर दिया. युवक और युवती को पुलिस अपने साथ खाना ले जाने लगी को ग्रामीणों ने पुलिस का वाहन घेर लिया. कई ग्रामीण वाहन के बोनेट पर बैठ गए. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया.