एमजीएम अस्पताल में हंगामा, शव की आंख बदलने का आरोप, प्रबंधन ने किया इनकार
जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में मृतक राजू प्रमाणिक के परिजनों ने शव की आंख बदले जाने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी में हंगामा कर दिया. प्रबंधन ने छेड़छाड़ से इनकार करते हुए कहा कि सच्चाई पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी.
