जमशेदपुर में दो स्नैचर्स गिरफ्तार, सोनारी में महिला का छीना था पर्स 

जमशेदपुर में दो स्नैचर्स गिरफ्तार, सोनारी में महिला का छीना था पर्स

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं के बीच पुलिस ने दो स्नैचर्स को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. यह कार्रवाई सोनारी पुलिस ने की है. कदमा में रहने वाले मो आरजू और बिष्टुपुर में रहने वाले मो वसीम को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ पकड़ा है. छिनतई के सामान भी आरोपियों के पास मिले है. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया. आरोपियों ने 23 जून को सोनारी थाना क्षेत्र में पैदल जा रही एक महिला से पर्स छीन लिया था. टेल्को में रहने वाली महिला रोसलिन राज टीचर ट्रेनिंग कर पैदल वापस लौट रही थी. इसी दौरान आरोपियों ने जी रोड में महिला से झपट्टा मारकर पर छीन लिया था. इस मामले में महिला ने थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया. मो आरजू का पूर्व में अपराधी के इतिहास रहा है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. पुलिस का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से छिनतई की घटनाओं में कुछ हद तक कमी आएगी.

शहर में है स्नैचर्स का आतंक
जानकारी हो कि शहर में पिछले दो महीने से स्नैचर्स का आतंक देखने को मिल रहा है. 2 महीने में करीब 25 महिलाओं से स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. स्नैचर्स राह चलती महिलाओं को टारगेट कर छिनतई कर रहे हैं. कुछ दिन पहले सिदगोड़ा में पुलिस ने एक स्नैचर का हॉफ एनकाउंटर भी किया था, लेकिन इसके बाद भी शहर में स्नेचिंग जारी है. इससे महिलाओं में दहशत है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद शहर में स्नेचिंग जारी है.