जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन के बाहर करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है. इस हत्याकांड में शामिल 2 नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आदित्यपुर के रहने वाले है. पुलिस ने उन्हें रिमांड होम भेज दिया है. यह खुलासा जिले के नए एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें 3 नाबालिग शामिल है. सभी नाबालिग को रिमांड होम तो 2 आरोपी सोनू राम सरदार और राज लोहार को पुलिस जेल भेज चुकी है. एसएसपी ने कहा कि इस मामले में 5 आरोपी अभी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 2 लाख के इनामी विश्वजीत मंडल भी अभी फरार है. वहीं घटना का मुख्य आरोपी है. बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह मैनेजर समेत अन्य आरोपियों अभी फरार है.
हत्याकांड में कुल्हाड़ी का भी हुआ रहा इस्तेमाल हिमांशु सिंह हत्याकांड में सिर्फ चाकू ही नहीं बल्कि अपराधियों ने कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया था. एक आरोपी के पास चाकू भी था. एक ने अपने हाथों में कुल्हाड़ी ले रखा था. इसी से हिमांशु और प्रत्यूष पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई वार किए थे. एसएसपी ने बताया कि बार के भीतर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. विश्वजीत मंडल ने बाहर से अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद दोनों युवकों के साथ बाहर के बाहर मारपीट की गई. पुलिस मुख्य आरोपी समेत फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस की अलग-अलग टीम में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

