टाटानगर स्टेशन के वो डरावने किस्से, जिन्हें सुन आज भी लोगों की धड़कन बढ़ जाती है

टाटानगर रेलवे स्टेशन के डरावने और रहस्यमयी किस्से, जानिए पूरी कहानी

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर का टाटानगर रेलवे स्टेशन झारखंड के सबसे व्यस्त और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशनों में से एक है. आज यह स्टेशन यात्रियों की भीड़, ट्रेनों की आवाज़ और भागदौड़ से भरा रहता है, लेकिन एक समय ऐसा भी कहा जाता है जब इस जगह का माहौल बेहद अलग और डरावना माना जाता था.स्थानीय लोगों के अनुसार, कई दशक पहले इस इलाके में स्टेशन के आसपास का क्षेत्र इतना विकसित नहीं था.रात के समय यहां घना अंधेरा, सन्नाटा और दूर-दूर तक फैली सुनसान बस्तियां लोगों को डर का एहसास कराती थी. उस समय कुछ यात्रियों और कर्मचारियों ने अजीब आवाज़ों का अनुभव भी किया था, जिसकी वजह से यह जगह धीरे-धीरे रहस्यमयी कहानियों से जुड़ गई.हलाकी इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है ना ही हम इसका दावा करते है

इसके अनसुने किस्से काफ़ी डरावने है

पुराने रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, देर रात जब आखिरी ट्रेन गुजर जाती थी, तो प्लेटफॉर्म और ट्रैक पूरी तरह सुनसान हो जाते थे. उस सन्नाटे में हवा की आवाज़, लोहे की पटरियों की चरमराहट और दूर से आती ट्रेन की सीटी कई लोगों को असहज कर देती थी. यही कारण था कि लोग इस स्टेशन को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे.हालांकि समय के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पूरी तरह बदल गया.आज यह पूर्वी भारत के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में से एक है, जहां 24 घंटे यात्रियों की आवाजाही रहती है.

आज चहल पहल टाटा स्टेशन से भरा रहता है

 आधुनिक सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और लगातार चलती ट्रेनों ने इस जगह की पुरानी डरावनी छवि को काफी हद तक पीछे छोड़ दिया है.फिर भी, जब रात गहराती है और प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम हो जाती है, तो कुछ लोग आज भी पुराने किस्सों को याद कर हल्की सी सिहरन महसूस करते है.यह कहानी भले ही सच हो या सुनो सुनायी बात लेकिन इतना तय है कि टाटानगर स्टेशन ने समय के साथ कई रंग देखे है.आज यह स्टेशन सिर्फ यात्रा का केंद्र नहीं, बल्कि जमशेदपुर की पहचान और इतिहास का एक अहम हिस्सा बन चुका है.