जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): दलमा आने वाले पर्यटकों को वन विभाग द्वारा नई सुविधा दी गई है. कच्ची सड़क पर पेवर्स ब्लॉक बिछाया गया है. ऐसे में मानसून के समय दलमा अभयारण्य आने वाले पर्यटकों को अब फिसलन की परेशानी नहीं होगी. वन विभाग द्वारा डेढ़ किमी सड़क पर पेवर्स ब्लॉक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. पहले बरसात के समय दलमा आने में पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, सड़क पर फिसलन के कारण घटनाएं होती थी, लेकिन अब पेवर्स ब्लॉक बिछ जाने से यह समस्या नहीं होगी. ऐसे में बरसात के समय पर्यटक यहां पहुंच प्रकृति का आनंद ले सकते है. वन विभाग द्वारा दलमा के चाकुलिया से मकुलाकोचा ( दलमा के मेन गेट) तक डेढ़ किमी मिट्टी की सड़क पर पेवर्स ब्लॉक बिछाया गया है. इस योजना में करीब 7 लाख रुपए खर्च किया गए है. इसके नहीं बिछने तक बरसात के समय इस सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता था. फिसलन और कीचड़ के कारण वाहन इसमें फंस जाते थे. पर्यटकों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब ये परेशानी दूर हो गई है.
स्थानीय लोगों को भी होगी सहूलियत
डेढ़ किमी कच्ची सड़क पर पेवर्स ब्लॉक बिछ जाने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सहूलियत होगी. बारिश हो या धूप स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए इस सड़क से आना जाना करना की पड़ता है. ऐसे में बारिश के समय यह सड़क चलने लायक नहीं रहता था, इसके बाद भी लोग किसी तरह अपना रोजमर्रा के काम के लिए सड़क पर आना जाना करते थे. लेकिन अब सड़क पर पेवर्स ब्लॉक बिछ जाने से स्थानीय लोगों को सबसे बड़ी राहत मिली है. स्थानीय लोग वन विभाग के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पहले सड़क पर बरसात के समय चलना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब पेवर्स ब्लॉक बिछाने से राहत मिलेगी.
रेस्ट हाउस का तेजी से चल रहा निर्माण
दलमा आने वाले पर्यटकों को वन विभाग कई सुविधाएं दे रहा है. अब यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक रेस्ट हाउस बनाए जा रहे है. पिंडराबेड़ा में बनेगा 15 कमरों वाला हैगिंग रेस्ट हाउस बनाया जा रहा है जबकि मकुलाकोचा में भी 15 नए रेस्ट हाउस बनाए जा रहे है. रेस्ट हाउस निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. वन विभाग जल्द इसका निर्माण पूरा होने का दावा कर रहा है. वन विभाग का मानना है कि आधुनिक रेस्ट हाउस का निर्माण होने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी.

