जमशेदपुर में झारखंड बंद का दिख रहा है मिला जिला असर, दुकानों को बंद करवाने में लगे हैं बीजेपी कार्यकर्ता  

जमशेदपुर में झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर दुकानों को बंद करवाने की अपील कर रहे हैं, जबकि स्कूल, मेडिकल दुकानें और ऑटो सेवा सामान्य रूप से जारी है.

जमशेदपुर में झारखंड बंद का दिख रहा है मिला जिला असर, दुकानों को बंद करवाने में लगे हैं बीजेपी कार्यकर्ता

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):रांची में छात्रों पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज के विरोध में आज बीजेपी ने झारखंड बंद का आह्वान किया है, जिसको लेकर जमशेदपुर में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. पूरे शहर में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर दुकानों को बंद करवाते नजर आ रहे हैं. शहर के सभी मंडलों में बीजेपी कार्यकर्ता निकले और दुकानों को बंद करवाया.

स्कूल या मेडिकल को बंदी से रखा गया है अलग

हालांकि, स्कूल और मेडिकल दुकानों को बंद से अलग रखा है. वहीं, सड़क पर ऑटो आदि चल रहे हैं, जिससे लोगों को कहीं आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है. कुछ-कुछ जगहों पर बंद का थोड़ा असर देखने को मिल रहा है, लेकिन अधिकतर जगहों पर सामान्य बंदी है, जहां कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है.

अब तक मिला-जुला दिख रहा है असर

आपको बता दें कि सुबह 8:00 बजे से ही बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर आ गए थे और लोगों से अपनी दुकानें और संस्थान बंद करने की अपील कर रहे थे, लेकिन 11:00 बजे तक बंद का व्यापक असर नहीं देखा गया है. लोग सामान्य रूप से अपने काम के लिए निकल रहे है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा