सरायकेला: चांडिल में कारोबारी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने मारी 4 गोलियां

जमशेदपुर के कारोबारी की सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में हुआ. चांडिल थाना क्षेत्र के आसानबनी स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल में अपराधियों ने कारोबारी को गोली मारी. कारोबारी को आनन-फानन में पुलिस ने जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया. कारोबारी निखार सबलोक ( 33) जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरिटेज का रहने वाला था. चांडिल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस में घटनास्थल से खोखा बरामद किया है.

सरायकेला: चांडिल में कारोबारी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने मारी 4 गोलियां

सरायकेला (SARAIKELA): जमशेदपुर के कारोबारी की सोमवार की दोपहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में हुआ. चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल में अपराधियों ने कारोबारी को गोली मारी. कारोबारी को आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कारोबारी निखार सबलोक ( 33) जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के विजया हेरिटेज का रहने वाला था. चांडिल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस में घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. वहीं, सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. 

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कारोबारी को कुल चार गोली मारी है. गोली उसके सिर में भी लगी है जो उसके मौत का कारण बना. इस घटना को लेकर कारोबारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि रंगदारी को लेकर कारोबारी की हत्या की गई. इस एंगल से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे.

निखार सबलोक का होटल समेत आदि का कारोबार है. वे दोपहर किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल गए थे. यहीं अपराधियों ने अचानक उनपर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सभी अपराधी बाइक से होटल आए थे. कारोबारी के साथियों ने उन्हें टीएमएच पहुंचाया. वहीं, चांडिल पुलिस भी सूचना पर घटनास्थल है. सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस में हिरासत में लिया है.