जमशेदपुर में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट
पूर्वी सिंहभूम जिले के पटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी की गई.
पूर्वी सिंहभूम जिले के पटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी की गई.
जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के पटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी की गई.
सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर घाटशिला प्रक्षेत्र के उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में नदी किनारे और जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की गई।, छापेमारी के दौरान मौके से करीब 12 हजार किलोग्राम किण्वित जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा 280 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई.

कार्रवाई के दौरान फरार हो गए आरोपी
कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गए, उत्पाद विभाग ने सभी फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जमशेदपुर पुलिस फरार आरोपियों कि तलाश कर रही है साथ ही आरोपी कहा कहा छीप सकते है इस बात का भी पता लगाया जा रहा है. जमशेदपुर पुलिस कि कोशिश है कि आरोपियों को जल्द खोज के कार्रवाई की जाए.
रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा