गोवर्धन पूजा पर रघुवर दास ने परिवार के साथ की गौ माता की पूजा, संरक्षण का दिया संदेश

आज गोवर्धन पूजा है जिसको लेकर जमशेदपुर में पूजा की धूम देखने को मिल रही है. इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गोबर्धन पूजा के मौके पर गौ माता की पूजा की. इस मौके पर उनकी पुत्र वधु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मणि देवी और पुत्र ललित दास पूजा में शामिल हुए

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): आज गोवर्धन पूजा है जिसको लेकर जमशेदपुर में पूजा की धूम देखने को मिल रही है. इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गोबर्धन पूजा के मौके पर गौ माता की पूजा की.  इस मौके पर उनकी पुत्र वधु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मणि देवी और पुत्र ललित दास पूजा में शामिल हुए. सभी ने पूरे विधि विधान के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की, इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह पूजा गौ माता का संरक्षण करने का भी होता है. उन्होंने गौ माता का संरक्षण करने को लेकर भी लोगों से अपील की, साथ भी भगवान कृष्ण से कामना की कि सभी के घरों मे सुख शांति और समृद्धि लाए.

गौ माता के संरक्षण का दिया संदेश

पूजा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह गौ माता के संरक्षण और उनके महत्व को समझने का भी अवसर है. उन्होंने लोगों से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की. रघुवर दास ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि सभी के घरों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष स्थान है और इसकी रक्षा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी की पूजा-अर्चना

वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी पूरे परिवार के साथ गौ माता की पूजा की. उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता लेकर आए. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से प्रार्थना की कि झारखंड के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे. पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर उन्हें काफी अच्छा लगा और उनकी कामना है कि गौ माता सभी के जीवन में खुशियां लाएं. गोवर्धन पूजा के इस अवसर पर रघुवर दास के परिवार ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और गौ सेवा तथा संरक्षण का संदेश दिया.

रिपोर्ट- रंजीत कुमार ओझा