MGM अस्पताल की बड़ी बदइंतजामी: 19 दिन से नहीं चल रही AC, बर्न वार्ड के मरीजों की बढ़ी परेशान

MGM अस्पताल की बड़ी बदइंतजामी: 19 दिन से नहीं चल रही AC, बर्न वार्ड के मरीजों की बढ़ी परेशान

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में करोड़ों की परियोजना पर सवाल खड़े हो रहे है. डिमना में करीब 396 करोड़ की लागत से बनाए गए कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही है. यहां अब तक पानी का इंतजाम नहीं किया गया है. इसके कारण एमजीएम अस्पताल की ऐसी ठप पड़ी है और मरीज गर्मी से बेहाल है. हालत यह है को मरीज हाथ पंखा से काम चला रहे है. अन्य वार्ड को छोड़िए जहां सबसे ज्यादा जरूरी है उस बर्न वार्ड में भी एसी काम नहीं कर रहा है. यहां अधिकारी व्यवस्थाओं में सुधार का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन इसमें सुधार होता नहीं दिख रहा है. भीषण गर्मी में मरीज गर्मी से बेहाल है. एमजीएम अस्पताल में पानी की कमी के कारण एसी के चिलर प्लांट का मोटर नहीं चल पा रहा है. बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. यहां भर्ती मरीज के परिजन मरीजों को हाथ पंखा से हवा देकर काम चला रहे हैं. बर्न वार्ड में 24 घंटे एसी चलना जरूरी रहता है, लेकिन एमजीएम अस्पताल के बर्न वार्ड में भी एसी नहीं चल रहा है. यहां पानी की कमी के कारण ऑपरेशन तक टल जा रहे हैं. एसी नहीं चलने के कारण बर्न वार्ड समेत अन्य वार्डों में अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्टैंड फैन लगाए गए है.

टैंकर से हो रही है कि पानी सप्लाई
डिमना  में 396.69 करोड़ रुपये की लागत से बने नये अस्पताल को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का मॉडल माना गया था. जून 2025 से साकची स्थित पुराने अस्पताल से यहां शिफ्टिंग शुरू हुई थी. लेकिन यहां मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही है. यहां अब तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे में टैंकर से एमजीएम अस्पताल में पानी की सप्लाई की जाती है. इसी से ऐसी चलता है और अन्य जरूरी काम होते हैं. नए अस्पताल के निर्माण के बाद दावा किया गया था कि यहां मरीजों को अत्याधुनिक सुविधा दी जाएगी. लेकिन भीषण गर्मी में अस्पताल का एसी नहीं चलना अस्पताल प्रबंधन के दावों का पोल खोल रहा है. 

19 दिनों से काम नहीं कर रहा ऐसी
नए एमजीएम की एसी पिछले 19 दिनों से काम नहीं कर रहा है. मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. अस्पताल प्रबंधन भी या मान रहा है कि पानी की कमी के कारण एसी नहीं चल पा रहे हैं. जानकारी होगी बदलते मौसम के कारण इन दिनों अस्पताल में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है. ऐसे में अस्पताल का एसी नहीं चलने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. मरीज अपने साथ हाथ पंखा लेकर ही अस्पताल आ रहे हैं.